728x90 AdSpace

  • Latest News

    Friday, 10 March 2017

    एयरटेल पोस्टपेड यूजर्स को कंपनी का होली गिफ्ट 150 रुपये का बूस्टर पैक - Airtel surprise offer

    रिलायंस जियो के आने के बाद से टेलीकॉम कंपनियों में डेटा वॉर शुरू हो गया है. एयरटेल देश की नंबर-1 टेलीकॉम कंपनी है और सबसे ज्यादा नुकसान इसी का हुआ है. ऐसे में कंपनी डेटा ऑफर से यूजर्स को बचाने का कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. हाल ही में एयरटेल के सीईओ ने कहा है कि पोस्टपेड यूजर्स को सरप्राइज ऑफर के तहत एक्स्ट्रा फ्री डेटा दिया जाएगा.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए 150 रुपये वाला प्लान लॉन्च करने की तैयारी में है जिसमें हर महीने 28GB डेटा दिया जाएगा. टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक दरअसल यह बूस्टर पैक होगा जिसे होली के मौके पर शुरू किया जा सकता है. क्योंकि कंपनी ने कहा है कि 13 मार्च से पोस्टपेड यूजर्स को माइ एयरटेल ऐप के जरिए सरप्राइज ऑफर्स दिए जाएंगे.

    हाल ही में एयरटेल ने अपने चुनिंदा यूजर्स के लिए 345 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें 28GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दिया जा रहा है. हालांकि इसमें दिन के लिए 500MB जबकि रात के लिए 500MB डेटा दिया जाएगा.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बूस्टर पैक भी शर्तों के साथ आएगा. इसके मुताबिक 14GB डेटा दिन में यूज किया जा सकता है जबकि 14GB डेटा रात के 3AM से 5AM तक किया जा सकता है.

    इस ऑफर की खास बात यह होगी कि ये सभी पोस्टपेड यूजर्स के लिए दिया जा सकता है. चूंकि प्रीपेड यूजर्स के लिया 345 रुपये वाला ऑफर सभी को नहीं मिल पाया है. अभी भी कई यूजर्स इस ऑफर को नहीं ऐक्टिवेट करा पाए हैं.
    • Blogger Comments
    • Facebook Comments

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: एयरटेल पोस्टपेड यूजर्स को कंपनी का होली गिफ्ट 150 रुपये का बूस्टर पैक - Airtel surprise offer Rating: 5 Reviewed By: Sonali
    Scroll to Top