728x90 AdSpace

  • Latest News

    Friday, 10 March 2017

    होली और आने वाली गर्मी की छुट्टियों के लिए 82 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे - indian railway will run 87 special trains on holi and summer

    नई दिल्ली: होली के मौके पर हर किसी की मंशा होती है कि अपने अपने घर पर जाकर इस त्यौहार को मनाए लेकिन इस समय रेल विभाग के उपर काफी प्रेशर रहता है, ऐसे में इस बार होली और आने वाली गर्मी की छुट्टियों के लिए उत्तर रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है. इसके लिए उत्तर रेलवे ने 82 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है.


    दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों से 47 जोड़ी स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी. रेलवे के आला अफसरों के मुताबिक स्थाई और अस्थाई तौर पर उत्तर रेलवे मांग को पूरा करने के लिए अतिरिक्त डिब्बे लगाकर साठ हजार से ज्यादा सीटों या बर्थों की व्यवस्था करेगी.


    होली के त्योहार पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 11 मार्च से दरभंगा के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी. आनंद विहार-दरभंगा विशेष ट्रेन 11 को मार्च को सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर आनंद विहार स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे दरभंगा पहुंचेगी.

    वाराणसी और अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेनें चलेगी. वाराणसी-आनंद विहार होली विशेष ट्रेन नौ और 10 मार्च को रात 11:20 बजे वाराणसी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. आनंद विहार से यह ट्रेन 10 और 11 मार्च को शाम साढ़े सात बजे चलकर अगले दिन सुबह 11 बजे बनारस पहुंचेगी. ट्रेन दोनों तरफ से सुल्तानपुर, लखनउ, बरेली और मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकेगी.

    इसी तरह दिल्ली सराय रोहिल्ला-अहमदाबाद होली विशेष ट्रेन पांच मार्च को शाम 3:50 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलकर अगले दिन सुबह सात बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. ट्रेन नौ मार्च को शाम 4:10 बजे अहमदाबाद से चलेगी और अगले दिन सुबह 6:50 बजे सराय रोहिल्ला स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों तरफ से गुड़गांव, रेवाड़ी, जयपुर, अजमेर, आबू रोड और पालनपुर स्टेशनों पर ठहरेगी.

    नौ मार्च से सात दिन के लिए गाजियाबाद और अलीगढ़ के बीच एक विशेष ट्रेन चलाएगी. रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि होली विशेष ट्रेन नौ से 15 मार्च तक गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच दिन में दो बार चलेगी. गाजियाबाद अलीगढ विशेष ट्रेन गाजियाबाद से सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और अलीगढ़ उसी दिन एक बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी. वापसी यात्रा में अलीगढ़ गाजियाबाद विशेष ट्रेन अलीगढ से एक बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और गाजियाबाद तीन बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी.

    रेलवे राष्ट्रीय राजधानी से जयपुर और कटिहार के लिए शनिवार से विशेष ट्रेनें चलाएगा. हफ्ते में छह दिन चलने वाली जयपुर-रोहिल्ला: सुपरफास्ट होली विशेष ट्रेन जयुपर से सुबह सात बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और उसी दिन दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर सराय रोहिल्ला स्टेशन पहुंचेगी. गुरूवार को छोड़ यह ट्रेन 10 और 19 मार्च के बीच रोज़ाना चलेगी. यह सराय रोहिल्ला स्टेशन से दोपहर ढाई बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम में सात बजकर 55 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी. रेलवे 10 मार्च से कटिहार के लिए भी होली विशेष ट्रेनें चलाएगा.

    नई दिल्ली-कटिहार होली विशेष ट्रेन 10 मार्च को रात 11 बजकर 45 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और 12 मार्च को सुबह सवा छह बजे कटिहार पहुंचेगी. यह विशेष ट्रेन 12 मार्च को सुबह सवा नौ बजे कटिहार से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर साढ़े तीन बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.


    होली के दौरान सभी आरक्षण काउंटर्स के बाहर रेल कर्मचारियों को तैनात किया जायेगा. आरक्षण काउंटरों का निरीक्षण करने के लिए रेल अधिकारियों को तैनात किया जायेगा.यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त आरक्षण काउंटर खोले जायेंगे और जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोले जायेंगे.

    उत्तर रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, सुचारू कामकाज सुनिश्चित रखने के लिए त्योहार के दौरान पूछताछ और उद्घोषणा प्रणाली पर निगरानी रखी जाएगी और पीआरएस प्रणाली ट्रेनों की समय सारणी के बारे में अपडेट करेगी.
    • Blogger Comments
    • Facebook Comments

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: होली और आने वाली गर्मी की छुट्टियों के लिए 82 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे - indian railway will run 87 special trains on holi and summer Rating: 5 Reviewed By: Sonali
    Scroll to Top