728x90 AdSpace

  • Latest News

    Thursday, 9 March 2017

    आतंकी बेटे के खिलाफ खड़े होने वाले सरताज पर देश को नाज है : राजनाथ सिंह - Country pride on saifullah father Sartaj

    लखनऊ एनकाउंटर में मारे गए आतंकी सैफुल्ला के पिता सरताज ने साफ कहा कि देश के खिलाफ काम करने वालों का साथ कतई नहीं दिया जा सकता. सरताज ने कहा कि हर मां-बाप को अपने बच्चों का ध्यान रखना होगा, लेकिन अगर वह देशविरोधी हो तो उसका साथ बिल्कुल न दें. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में सरताज की तारीफ की और कहा अपने आतंकी बेटे के खिलाफ खड़े होने वाले सरताज पर देश को नाज है.


    आतंकवाद के खिलाफ सरताज ने कड़ा संदेश दिया और कहा कि आतंक का कोई मजहब नहीं है. जो देश के खिलाफ है वे उसके खिलाफ हैं. उनका बेटा आतंकियों के साथ था तो वह उसके खिलाफ खड़े हैं. सरताज ने कहा कि मोबाइल के कारण युवा गलत लोगों के संपर्क में आ रहे हैं.

    सरताज ने कहा सैफुल्ला ढाई माह पहले घर से चला गया था. इस दौरान वह क्या कर रहा था इसका पता नहीं लगा. इसी ढाई महीने के अंदर किसी ने उसे गुमराह किया. हमारा पूरा परिवार इस खुलासे के बाद उससे गुस्से में हैं और हम सब देश के साथ हैं.

    सरताज ने बताया कि ढाई महीने से घर से गायब सैफुल्ला का आखिरी फोन पिछले सोमवार को आया था. उसने बताया कि सऊदी अरब का वीजा लग गया है और वह मुंबई जाने वाला है.
    • Blogger Comments
    • Facebook Comments

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: आतंकी बेटे के खिलाफ खड़े होने वाले सरताज पर देश को नाज है : राजनाथ सिंह - Country pride on saifullah father Sartaj Rating: 5 Reviewed By: Sonali
    Scroll to Top