728x90 AdSpace

  • Latest News

    Thursday, 9 March 2017

    रूस से मैन्यूफैक्चरिंग के लिए जरूरी सभी टेक्नोलॉजी के साथ पांचवे जनरेशन का लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत -India will buy fighter aircraft deal only with full technology transfer from russia

    रूस से हजारो करोड़ में सुखोई लड़ाकू विमान खरीदने के बाद भी भारत इस विमान को खुद मैन्यूफैक्चर नहीं कर पाया. वजह इस डील में रूस ने भारत को इस लड़ाकू विमान की मैन्यूफैक्चरिंग के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी नहीं दी थी.

    अब अपनी रक्षा जरूरतों के लिए भारत को रूस से नवीनतम पांचवे जनरेशन का लड़ाकू विमान खरीदना है. भारत सरकार ने फैसला लिया है कि इस बार रूस के साथ डील इस बात पर निर्भर करेगी कि वह भारत में मैन्यूफैक्चरिंग के लिए जरूरी सभी टेक्नोलॉजी लड़ाकू विमान के साथ देगी.


    भारत के लिए नए लड़ाकू विमान की डील बेहद जरूरी है. चौथे जेनरेशन के सुखोई विमान को भारत ने रूस सरकार से 55,717 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदे थे. रूस से खरीदे गए 272 सुखोई विमान में 240 विमान की एसेंब्ली का काम सरकारी डिफेंस मैन्यूफैक्चरर हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स ने किया.

    लेकिन पूरी टेक्नोलॉजी न मिलने के कारण एचएएल पूरी तरह से विदेशी पुर्जो पर निर्भर रहे. इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि एचएएल द्वारा एसेंबल किए गए सुखोई विमान पर लागत 450 करोड़ रुपये आती है और रूस में बने सुखोई को भारत 350 करोड़ में खरीद सकता है.
    • Blogger Comments
    • Facebook Comments

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: रूस से मैन्यूफैक्चरिंग के लिए जरूरी सभी टेक्नोलॉजी के साथ पांचवे जनरेशन का लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत -India will buy fighter aircraft deal only with full technology transfer from russia Rating: 5 Reviewed By: Sonali
    Scroll to Top