728x90 AdSpace

  • Latest News

    Thursday, 9 March 2017

    आप भी देखिये रिंकू भाभी का गाना ' मेरे हसबैंड मुझको पियार नहीं करते' - Watch ' mere husband mujhko piyaar nahi karte'

    नई दिल्‍ली: कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में रिंकू भाभी के किरदार को घर-घर में प्रचलित करने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अब अपने इसी किरदार में एक गाना लेकर आए हैं. यूं तो इस शो में सुनील ग्रोवर कई तरह के किरदार करते नजर आते हैं, लेकिन उनका 'रिंकू भाभी' और 'डॉक्‍टर मशहूर गुलाटी' का किरदार काफी चर्चित हो गया है. इस नए वीडियो में आप रिंकू भाभी को अपने उसी अंदाज में मुंह बनाए देखेंगे. साथ ही इस वीडियो का नाम ही उन्‍होंने अपने प्रसिद्ध डायलॉग ' मेरे हसबैंड मुझको पियार नहीं करते' को गाते हुए नजर आ रहे हैं.

    रिंकू भाभी बने सुनील ग्रोवर के गाने का यह वीडियो यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है. महिला दिवस के मौके पर अपलोड किए गए इस वीडियो में रिंकू भाभी के किरदार में सुनील शादी के बाद महिलाओं की बुनियादी दिक्कतों को बहुत ही कॉमिक अंदाज में उठाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में रिंकू भाभी बने सुनील कई बार 'जिंदगी बरबाद हो गया' जैसी अपनी कई चर्चित लाइनें बोलते हैं.

    ऐलीफेंट कंपनी के बैनर तले बनाए गए इस गाने को मेहुल गदानी ने कोरियोग्राफ और एडिट किया है जबकि गाने का म्यूजिक गुरु धओना ने दिया है. इस वीडियो का निर्देशन समीप कंग ने किया है.

    • Blogger Comments
    • Facebook Comments

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: आप भी देखिये रिंकू भाभी का गाना ' मेरे हसबैंड मुझको पियार नहीं करते' - Watch ' mere husband mujhko piyaar nahi karte' Rating: 5 Reviewed By: Sonali
    Scroll to Top