नई दिल्ली : उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी अपने बेटे रोहित शेखर के साथ बुधवार को दिल्ली में अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए।
बताया जा रहा है कि एनडी तिवारी अपने बेटे रोहित के लिए कुमाऊं क्षेत्र से टिकट चाह रहे हैं, जिसके लिए बीजेपी तैयार हो गई है। बता दें कि उत्तराखंड से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे।
इससे पहले, एनडी तिवारी अपने बेटे रोहित शेखर के साथ आज सुबह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर पहुंचे। बता दें कि यूपी और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बजने के बाद से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। उत्तराखंड में 15 फरवरी को मतदान होगा।
Wednesday, 18 January 2017
- Blogger Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


0 comments:
Post a Comment