728x90 AdSpace

  • Latest News

    Friday 6 January 2017

    नहीं रहे मशहूर अभिनेता ओम पुरी, 66 साल की उम्र में निधन-Actor Om Puri Passes Away After A Massive Heart Attack

    भारतीय सिनेमा जगत के दमदार अभिनेता ओम पुरी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ओम पुरी 66 साल के थे। ओम पुरी हिन्दी फिल्मों के एक मशहूर अभिनेता थे जिनका जन्म अक्टूबर 1950 में हरियाणा के अम्बाला शहर में हुआ था। ओम पुरी के निधन की खबर से फैंस और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
    ओम पुरी ने बॉलीवुड के अलावा ब्रिटिश और अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान दिया। वो पद्मश्री पुरस्कार विजेता भी थे। पुरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की।
    1976 में पुणे फिल्म इंस्टिटियूट से ट्रेनिंग करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ साल तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी। बाद में ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप 'मजमा' की स्थापना की।
    • Blogger Comments
    • Facebook Comments

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: नहीं रहे मशहूर अभिनेता ओम पुरी, 66 साल की उम्र में निधन-Actor Om Puri Passes Away After A Massive Heart Attack Rating: 5 Reviewed By: Update
    Scroll to Top