728x90 AdSpace

  • Latest News

    Saturday 7 January 2017

    ‘लिटिल चैम्प्स‘ के आॅडिशन में छाई सहारनपुर की स्नेही शर्मा - Little Champs Show, Saharanpur Girl is Awesome

    -- शो की आॅडिशन प्रक्रिया के मुख्य राउंड में बनाई जगह 

    -- देश भर से जुटे होनहारों के बीच किया खुद को साबित 
    जन लीडर न्यूज़
    सहारनपुर। हिंदुस्तान के सबसे पाॅपुलर म्यूजिकल शो ‘सारेगामा लिटिल चैम्प्स सीजन सिक्स‘ की आॅडिशन प्रक्रिया के मुख्य दौर में सहारनपुर की होनहार सुर साधिका स्नेही शर्मा ने शानदार अंदाज में जगह बनाई है। नई दिल्ली में आयोजित मुख्य आॅडिशन में देश भर से जुटे हजारों प्रतियोगियों के मध्य स्नेही ने सुरीली पेशकश का जादू जगाकर यह उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ, स्नेही के परिजनों से लेकर सहारनपुर में मौजूद तमाम संस्कृतिकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने स्नेही को शुभकामनाएं देते हुए उसके बेहतर प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहने का भरोसा जताया। 
    बीती 28 दिसंबर को ही सहारनपुर के माउंट लिटरा जी स्कूल मेें आयोजित स्पेशल आॅडिशन मेें 50 से अधिक बाल प्रतियोगियों के बीच हुई कड़ी स्पर्धा में भी स्नेही टाॅप-टेन चक्र में पहुंची थी। इस प्रक्रिया में, निर्णायक मंडल में शामिल रंगकर्मी पवन शर्मा, शिक्षिका ममता शर्मा, रचना श्रीवास्तव, नोएडा से आए जी ग्रुप के सब्यसांची और माउंट लिटरा जी स्कूल के प्रधानाचार्य टीडीएस भारद्वाज ने स्नेही सहित कुल दस होनहारों का चयन किया था। शो के इसी प्री-आॅडिशन दौर में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर चुने गए दस बच्चों ने मेन आॅडिशन में सीधे प्रवेश की पात्रता हासिल की। शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित इस पूरी चयन प्रक्रिया में स्नेही के साथ सहारनपुर से पहुंचे नन्हे सुर साधकों में शामिल संगीत झिंगरन, विरद् त्यागी, अरिंदम रोशन आदि ने तो हुनर की बानगी पेश की ही, वहीं देश भर से जुटे अन्य हजारों प्रतिभाशाली कलाकारों ने भी सुरीले गायन का जलवा बिखेरा। शनिवार को देर शाम तक चली प्रक्रिया में आखिरकार उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर स्नेही को जहां अगले दौर के लिए चयनित किया गया वहीं, सहारनपुर के अन्य प्रतिभागियों ने भी काबिल-ए-तारीफ प्रदर्शन किया। शो की चयन प्रक्रिया के समन्वयन से जुड़े जी माउंट लिटरा स्कूल सहारनपुर के निदेशक नीरज गुप्ता ने बताया कि, यह वाकई सहारनपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। वहीं, फोन पर दैनिक ‘जन लीडर‘ से बातचीत में होनहार सुर साधिका स्नेही के पिता रंगकर्मी सत्या शर्मा ने बताया कि, यह गुरुजनों का आशीर्वाद ही है, जिसकी बदौलत आज उनकी बिटिया ने देश के इतने प्रतिष्ठित मंच पर सफलता अर्जित की। हालांकि, यह अभी सुरों के संसार में उसके सफर की शुरुआत भर है। वहीं, स्नेही की उपलब्धि पर सहारनपुर में भी संस्कृतिकर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसके बेहतरीन प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद जताई।




    • Blogger Comments
    • Facebook Comments

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: ‘लिटिल चैम्प्स‘ के आॅडिशन में छाई सहारनपुर की स्नेही शर्मा - Little Champs Show, Saharanpur Girl is Awesome Rating: 5 Reviewed By: Unknown
    Scroll to Top