728x90 AdSpace

  • Latest News

    Sunday 15 January 2017

    जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: छाया दंगल का जलवा - 62nd- Jio Filmfare Awards

    मुंबई: बॉलिवुड के तमाम सितारे जहां एक जगह इकट्ठा हो जाएं, वह जगह खुद-ब-खुद जगमगा उठती है। शनिवार की शाम फिल्मी सितारों की यही जगमगाहट मुंबई के एनएससीआई स्टेडियम में देखने को मिली। हर बार की तरह इस बार 62वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सितारों ने अपने जलवे बिखेरे।

    जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2017 शो के शाहरुख खान, करण जौहर और कपिल शर्मा होस्ट रहे। बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली दंगल का जलवा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी देखने को मिला। फिल्म दंगल में हरियाणवी पहलवान की दमदार भूमिका में नजर आए आमिर खान को फिल्मफेयर बेस्ट ऐक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं फिल्म उड़ता पंजाब में एक बिहारी लड़की का किरदार निभाने के लिए खूब वाहवाही लूटने वालीं आलिया भट्ट फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट ऐक्टर (फीमेल) का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं। दंगल के लिए नितेश तिवारी को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी ब्लॉकबस्टर दंगल के खाते में गया।


    क्रिटिक्स बेस्ट ऐक्टर (मेल) का अवॉर्ड मनोज बाजपेयी को फिल्म अलीगढ़ के लिए और शाहिद कपूर को फिल्म उड़ता पंजाब के लिए मिला। वहीं फिल्म नीरजा में दमदार अभिनय के लिए सोनम कपूर को क्रिटिक्स बेस्ट ऐक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड मिला।। क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी राम माधवानी की फिल्म नीरजा के लिए दिया गया।

    ऋषि कपूर को फिल्म कपूर ऐंड सन्स के लिए बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर (मेल) का अवॉर्ड और शबाना आजमी को नीरजा फिल्म में सपोर्टिंग रोल के लिए बेस्ट ऐक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड मिला। वहीं शॉर्ट फिल्म बेस्ट ऐक्टर (मेल) के लिए मनोज बाजपेयी को फिल्म तांडव में शानदार अभिनय के लिए दिया गया जबकि शॉर्ट फिल्म बेस्ट ऐक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड टिस्का चोपड़ा को फिल्म चटनी के लिए दिया गया।



    बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड फिल्म निल बट्टे सन्नाटा के लिए अश्विनी अय्यर तिवारी को दिया गया। बेस्ट मेल डेब्यू के लिए उड़ता पंजाब के लिए दिलजीत दोसांज को और बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड रितिका सिंह को साला खड़ूस के लिए दिया गया। पिंक फिल्म में डायलॉग के लिए रितेश शाह को बेस्ट डॉयलॉग राइटर का अवॉर्ड मिला।

    जियो फिल्मफेयर बेस्ट म्यूजिक एल्बम अवॉर्ड ऐ दिल है मुश्किल के लिए प्रीतम के खाते में गया। अमिताभ भट्टाचार्य को ऐ दिल है मुश्किल के चन्ना मेरेया गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला। ऐ दिल है मुश्किल के लिए अरिजीत सिंह को बेस्ट सिंगर मेल का खिताब मिला। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) का अवॉर्ड सुल्तान फिल्म के 'जग घुमया' गाने के लिए नेहा भसीन को मिला।

    62वां जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतना हर किसी के लिए बहुत ही खास मौका रहा। यहां बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड आदिल शेख ने कपूर एंड संस के गाने लड़की ब्यूटीफुल के लिए जीता। वहीं बेस्ट सिनेमटॉग्रफी का अवॉर्ड मितेश मीरचंदानी को फिल्म नीरजा के लिए मिला। बेस्ट ऐक्शन का अवॉर्ड श्याम कौशल को दंगल के लिए दिया गया। बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड पायल सलूजा को उड़ता पंजाब के लिए मिला।



    • Blogger Comments
    • Facebook Comments

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: छाया दंगल का जलवा - 62nd- Jio Filmfare Awards Rating: 5 Reviewed By: Update
    Scroll to Top