728x90 AdSpace

  • Latest News

    Tuesday 17 January 2017

    रंगे हाथ पकड़ी गई सफाई खाद्य निरीक्षक -Saharanpur News

    -- नगर निगम के गलियारों में भ्रष्टाचार का एक और खुलासा -- मेरठ से आई विजिलेंस टीम ने 6000 रुपये लेते हुए पकड़ा-- कमीशनखोरी के आरोप से घिरे नगर स्वास्थ्य अधिकारी फरार 

    जन लीडर न्यूज़ 
    सहारनपुर। सरकारी महकमों में जड़ों तक फैले भ्रष्टाचार की हकीकत उजागर करता एक और मामला सामने आया है। इसके तहत, मेरठ से आई विजिलेंस टीम ने एनजीओ कार्यकर्ता की शिकायत पर नगर निगम की सफाई खाद्य निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ता ने विभागीय नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर भी रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया है। टीम इस शिकायत पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी गिरफ्तार करने नगर निगम पहुंची लेकिन, तब तक नगर स्वास्थ्य अधिकारी वहां से फरार हो चुके थे। मामले की पड़ताल में जुटी विजिलेंस अधिकारियों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। सफाई खाद्य निरीक्षक से भी गहन पूछताछ की जा रही है। 
    मामला नगर निगम में एनजीओ समर्पण वेलफेयर सोसायटी से जुड़ा है। सोसायटी के पास 15 वार्डों में सफाई व कूड़ा उठाने का कार्य है। एनजीओ संविदा पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती करके सभी वार्डों में कूड़ा उठाने का कार्य करता हैं। संस्था के सचिव अमित त्यागी का कहना है कि, नगर निगम में तैनात सफाई खाद्य निरीक्षक पुलक्षा मैनवाल पिछले कई महीनों से उनका बिल रोक रही थीं। आरोप है कि, पेमेंट क्लियर करने के लिए पुलक्षा छह हजार रुपये रिश्वत मांग रही हैं। यही नहीं, उन्होंने सफाई के लिए लगाए लगाए गए हर सफाईकर्मी के अनुपात में सबकी सैलरी से दो-दो हजार रुपये माहवार भी मांगे हैं। त्यागी ने आरोप लगाया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी ओपी गुप्ता भी इस गोरखधंधे में शामिल हैं। वह पिछले तीन महीने से बकाये के लिए नगर निगम के चक्कर काट रहा है। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर आरोप लगते हुए त्यागी ने कहा कि वह भी पूरी पेमेंट से 10 प्रतिशत कमीशन मांग रहे हैं। इसी से तंग आकर उसने मेरठ स्थित एंटी करप्शन सैल में शिकायत की। इसी आधार पर विजिलेंस टीम ने दोनों अधिकारियों का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया।  
    इसी क्रम में, मंगलवार को मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम ने नगर निगम परिसर पहुंचकर सफाई खाद्य निरीक्षक पुलक्षा को एनजीओ के कार्यकर्ता अमित त्यागी से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि एंटी करप्शन टीम को देख नगर स्वास्थ्य अधिकारी ओपी गुप्ता मौके से फरार हो गये। मेरठ से आए एंटी करप्शन टीम के डिप्टी एसपी एसके सिंह ने बताया कि एनजीओ के पदाधिकारी की ओर से मामले के बाबत कई दिन पूर्व दोनों अधिकारियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई थी। इसी के मद्देनजर महिला अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तलाश जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि, महिला अधिकारी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। 



    • Blogger Comments
    • Facebook Comments

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: रंगे हाथ पकड़ी गई सफाई खाद्य निरीक्षक -Saharanpur News Rating: 5 Reviewed By: Update
    Scroll to Top