728x90 AdSpace

  • Latest News

    Sunday 1 January 2017

    मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने-Akhilesh Yadav Is President Of Samajwadi Party

    लखनऊ - मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी के उस विशेष अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है, जिसको पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने असंवैधानिक घोषित किया है।
    लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में पार्टी के विशेष आपातकालीन अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के पद से बर्खास्तगी तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह को बाहर करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। अधिवेशन में पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को सरंक्षक तथा सांसद धर्मेन्द्र यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।
    तस्वीरें : राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अखिलेश, मुलायम को बनाया मार्गदर्शक
    अधिवेशन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पद से हटाने के साथ ही अमर सिंह को पार्टी से ही बाहर करने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। अधिवेशन में मुलायम सिंह यादव को पार्टी का सरंक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही सभी राष्ट्रीय तथा प्रदेशीय कमेटियों को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। शिवपाल सिंह यादव को भी हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक में अमर सिंह को पार्टी से बाहर करने के प्रस्ताव के साथ ही विलेन घोषित करने पर भी मुहर लग गई।

    • Blogger Comments
    • Facebook Comments

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने-Akhilesh Yadav Is President Of Samajwadi Party Rating: 5 Reviewed By: Update
    Scroll to Top