728x90 AdSpace

  • Latest News

    Monday 2 January 2017

    कसमें-वादे प्यार वफा सब-शिवपाल यादव-Shivpal Yadav Sings Kasme Waade Pyaar Wafaa

    नई दिल्ली : अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद शिवपाल यादव का एक विडियो सामने आया है। इस विडियो में शिवपाल यादव एक निजी समारोह में गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। समाचार एजेंसी ANI द्वारा जारी किए गए इस विडियो में 'कसमें वादे प्यार वफा सब बातें हैं बातों क्या, कोई किसी का नहीं ये झूठे नाते हैं नातों का क्या' गीत गुनगुनाते दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि शनिवार को लखनऊ में पार्टी के एक आपात सम्मेलन में प्रस्ताव पास कर अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का ऐलान किया गया था। इसके साथ ही यह अमर सिंह और शिवपाल यादव पर भी गाज गिराई गई थी। अमर सिंह को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया और शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया। इस सम्मेलन में मुलायम सिंह यादव को भी मार्गदर्शक बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ।
    • Blogger Comments
    • Facebook Comments

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: कसमें-वादे प्यार वफा सब-शिवपाल यादव-Shivpal Yadav Sings Kasme Waade Pyaar Wafaa Rating: 5 Reviewed By: Update
    Scroll to Top